Wednesday, May 29, 2013

What Is LoL....?


ये लोल क्या ?

मै बताता हूं कि लोल का मतलब क्या है .... कुछ क्षणो में आपके सामने होगी लोल की सच्चाई ... आखिर क्यो कई लोग लोल लिखते है, लोल में ऐसा है क्या जो लोग इस पर मर मिटने के लिए तैयार है,,
लोल नाम कि ये प्रजाती आती कहां से सब कुछ आप के सामने शीशे के जैसा साफ होगा क्यूं की लोल जैसे डबल मीनिंग शब्द का खुलासा हम करेंगे।

कई लोग ऐसे भी है जो इस लोल नाम के ‘’सेंड्रोम’’से ग्रस्त है, ग्रस्त क्यो न हो ,,, ये लोल नाम का जानवर उन वैले टॉइप के लोगो की देन है जो बड़े ही फेसबुकिया मिजाज़ के है,,,अब आप कहेंगे की ये वैले किसे कहते है ,,ये वैलो की तुलना आप मुझसे कर सकते है,,जो कुछ काम धंधा नही करते और अगर आप मुझे दिन भर फेसबुक इस्तेमाल करते देखेंगे तो मै बड़ा फेसबुकिया कहलाउंगा।

तो आप लोगो ने वैले और फेसबुकिया का मतलब जान ही लिया होगा,,, लेकिन लोल अभी भी अबूझ है, होगा भी क्यू नही... लोल ही तो है ,,, खैर हम आप को बताते है की लोल नाम का शब्द इतना बड़ा रहस्य क्यों बना हुआ है। इस रहस्य से पर्दा हम ही उठाएंगे क्योकि जब हमने इस लोलवा को इतना बढ़ावा दिया है, तो इसका खुलासा करना भी हमारा फर्ज़ बनता है, अब आप कहेंगे की दुनियाभर की पंचायत इसने कर ली पर लोल का मतलब नही बताया।

बताते है जनाब थोड़ी सब्र रखिए,, बड़े बूढ़ो ने कहां है की सब्र का फल कड़वा होता है, oh SORRY मेरा मतलब फल मीठा होता है लेकिन इस बात से इनकार भी नही कर सकते की आजकल के फल कड़वे आने लगे है,, बहरहाल हम आपका ध्यान लोल पर केंद्रित करते है, तो दोस्तो अब हम वो रहस्य खोलने जा रहे जिसका कबसे इंतज़ार था आप सबको,,,, अब समय आ गया है ख़ुलासे का..

अपना दिल थाम के बैठिएगा ,,,,

लोलका मतलब है………….. लोल ..

देखिए गाली मत दीजिएगा ,,, लोल भी किसी गाली से कम. नही लगता ... खैर बॉय बॉय...

लोलवाते रहो.....LOL

टाइमपास नही हो रहा था इस लिए लिख दिया... आपका भी टाइमपास हो जाएगा...

Written by adesh singh

 

No comments:

Post a Comment